मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन मैदान में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव समिति के सौजन्य से सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें एक साथ जनपद के 15 हजार लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया।
सूर्य नमस्कार महोत्सव का शुभारंभ मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत संचालक जगदीश वशिष्ठ ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रांत संघ चालक ने सूर्य नमस्कार के तहत विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन एक साथ 15 हजार लोगों को कराया। मुख्य शिक्षक राहुल वर्मा ने ‘देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।’ गीत का मधुर गायन करते हुए तिष्ठ योग कराया।
योग प्रमुख राजुल के दिए गए पूर्व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार कर इस महायज्ञ में योग रूपी आहुति दी। महेश चंद्र अगिभनहोत्री, रामप्रकाश, कैप्टन आशुतोष, सुमन चौहान ने स्वामी विवेकानंद के बताए गए रास्ते पर चलने को कहा। पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, लव मोहन मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक कौशल यादव व सह संयोजक सुभाष मिश्रा ने लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन तारेश अग्निहोत्री ने किया।
इन कालेजों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, लॉर्डकृष्णा एकेडमी, अमन इंटरनेशनल स्कूल, बीएनएल पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, सेंट मेरीज स्कूल, आरसी कन्या इंटर कालेज, आरसी महिला डिग्री कालेज, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, बीएस चौहान पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेएस स्कूल, डीएवी इंटर कालेज, कामता प्रसाद स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज, आलोक मेमोरियल स्कूल, सीआरबी पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, बालाजी ग्लोबल एकेडमी, मदर टेरेसा स्कूल के छात्र शामिल हुए।