फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण घंटों देरी से चलीं ट्रेने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। बुधवार को टूंडला से गुजरने वाली अप और डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 30 घंटे तक देरी से चलीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से पड़ रहे कोहरे से ट्रेनों पर खासा असर पड़ा है। हालांकि रेल ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेल प्रशासन ने करीब एक दर्जन ट्रेनों को डेढ़ माह के लिए रद्द कर दिया है। इसके बाद भी रेल संचालन बुरी तरह लड़खड़ा रहा है। कोहरे में ट्रेनें कछुआ गति से चल रहीं हैं।

ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलने से यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को परेशानी हो रही है। कोहरे के चलते मगध एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें