फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल में 67 महिलाएं हुईं दुष्कर्म का शिकार

विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
कासगंज। नारी सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, लेकिन जिले में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। 13 जून 2016 से अब तक महिला उत्पीड़न के 88 मामले सामने आए।
विज्ञापन


शासन से दुष्कर्म पीड़ित, एसिड अटैक और दहेज हत्या का शिकार होनेे वाली महिलाओं के बच्चों के लिए आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई महिला, बाल सम्मान योजना संचालित की गई।

प्रोबेशन विभाग के जरिए संचालित इस योजना में 13 जून 2016 से अब तक महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 88 मामले सामने आए हैं। इनमें से 67 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म का शिकार होने वाली महिलाओं में से 5 के साथ गैंगरेप हुआ, जबकि एक महिला एसिड अटैक का शिकार हुई। 20 मामले दहेज हत्या से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें