फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
ब‌िजली कटौती पर जलती मोमबत्ती
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बिजली की अघोषित कटौती थम नहीं रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो आपूर्ति रोस्टर बेमानी बना हुआ है। इससे शहर से लेकर देहात तक जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कारोबार, खेती में भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को ही देखें तो रात से शहर में शुरू हुई बिजली की आवाजाही मंगलवार को दिनभर बनी रही।

लोगों को लगातार एक घंटे की आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। गर्मी और उमस के मौसम में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। देहात में तो बिजली आपूर्ति की हालत और भी बदहाल है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी? यह कर्मचारियों तक को पता नहीं होता है।

जानकारी करने पर कर्मचारी लोकल फाल्ट होने अथवा ऊपर से बिजली काटे जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उपभोक्ताओं को सही सूचना नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है। उपभोक्ता हेमचंद्र मिश्र, ओमप्रकाश यादव, बांकेलाल शर्मा, सचिन गुप्ता, विजयपाल यादव आदि का कहना है बिजली अधिकारियों को समय से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के संबंध में सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन


कुसमरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। कस्बे और गांवों में तो 24 घंटे में मुश्किल से छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इस दौरान भी कई बार कटौती होती है। सुबह छह बजे से शुरू होने वाली कटौती रात तक जारी रहती है। रात में गर्मी के बीच कटौती होने से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। फोन करने पर कर्मचारी उसे रिसीव ही नहीं करते हैं। अनूप पांडेय, सौरभ शुक्ल, आलोक पांडेय, आलोेक अगिभनहोत्री, प्रदीप तिवारी, केपी सिंह यादव, धनंजय पांडेय आदि ने इस मनमानी पर आक्रोश जताया है।


बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बिजली विभाग की टीमों ने थाना कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा, खरपरी, केलनपुर, थाना बरनाहल क्षेत्र के दिहुली, सोंथरा, चंदपुरा, ऐमाहसन नगर में जांच की। बिजली चोरी मिलने पर थाना कोतवाली में ओमवीर, दयाराम, रामनरेश, नरेंद्र सिंह, थाना बरनाहल में रामवीर सिंह, अजय कुमार और सोबरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकाया बिल नहीं जमा करने पर पांच लोगों के कनेक्शन काटे हैं। इसके अलावा बकाएदारों से 65 हजार रुपये की वसूली भी की गई। आठ लोगों को कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें