फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर हाथ फेरा, तो कटी मिली युवती को चोटी

विज्ञापन
मह‌िला की कटी चोटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। राजस्थान, मथुरा, आगरा से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला अब मैनपुरी तक आ पहुंचा है। जिले में युवती सहित चार महिलाओं कीे चोटी कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक अन्य महिला भी चोटी काटे जाने की बात कह रही है। पर, उसके बालों से चोटी काटे जाने की बात साबित नहीं हो रही है। फिलहाल पूरे जिले में अफवाहों और चर्चाओं के बीच महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


घिरोर और रठेरा के बाद अब बरनाहल के गांव सुनूपुर और किशनी के गांव चतुरीपुर में भी चोटी कटने की घटना सामने आई हैं। एलाऊ के ग्राम मेदेपुर में भी एक महिला चोटी काटे जाने की बात कह रही है। उसके परिवारीजन भी चोटी काटे जाने की बात बता रहे हैं। फिलहाल इन घटनाओं से जिले भर में दहशत का माहौल है। महिलाएं किसी अनहोनी की आशंका से भरी बचाव के लिए साधु-संतों के पास पहुंच रही हैं।

थाना क्षेत्र के गांव सुनूपुर में शुक्रवार की रात चोटी कटने की घटना सामने आई है। चोटी कटने के बाद युवती को तेज बुखार आ गया। ग्राम प्रधान की मदद से उसे निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। गांव के राम गोपाल सिंह की बेटी रीमा (24) शुक्रवार की रात आठ बजे खाना खाकर चारपाई पर सो गई। उसे बालों मे कुछ रेंगता हुआ महसूस हुआ। युवती ने बालों में हाथ रखा तो चोटी के बाल हाथ में आ गए। इससे वह सहम गई। चोटी कटने की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में युवती को तेज बुखार आ गया चोटी कटने से गांव के लोग भय के कारण पूरी रात सो नहीं सके। घरों के बाहर आग जलाकर लोग जागते रहे।
विज्ञापन


वहीं किशनी क्षेत्र के मौजा समान गांव चतुरीपुर में शनिवार की दोपहर घर के बाहर झोपड़ी में सो रही महिला देवकली की चोटी कटने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। गांव के इंद्रपाल यादव की पत्नी देवकली दोपहर लगभग एक बजे चारपाई पर सो रही थी। उसे भी बालों पर कुछ रेंगता महसूस हुआ। उसे सिर पर हाथ फेेरा, तो हाथ में कटी हुई चोटी आ गई। यह देखते ही वह चीख पड़ी। उसकी बेटी शशि भागकर आई, तब तक देवकली बेहोश हो चुकी थी। उसका शरीर तप रहा था। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। महिला को कटरा समान में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गांव मेदेपुर में सीमा (28) पत्नी सचिन बाथम भी चोटी कटने का दावा कर रही है। हालांकि उसके बालों से चोटी काटे जाने की बात सच साबित नहीं हो रही है। उसका कहना है वह रात को जूड़ा बांधकर सो रही थी। रात 12 बजे के लगभग उसके बाल अचानक खुल गए। जब उसने देखा तो उसके कटे हुए बाल जमीन पर पड़े हुए थे। उसके परिवार की महिलाएं भी चोटी कटने की बात कह रही हैं। हालंाकि चोटी कटने जैसे हालात नहीं हैं मगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें