फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और ग्रामीणों में फायरिंग, भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बा में शुक्रवार रात तकरीबन दस बजे बदमाशों और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोई भी बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। बताया गया है कि अलीगंज रोड निवासी प्रमोद मिश्रा के मकान के पीछे मक्का की फसल है। रात में करीब छह से सात बदमाशों ने मक्का की फसलों में होते हुए प्रमोद के घर में घुसने का प्रयास किया। बदमाशों को देख पीड़ित ने शोर मचा दिया। जिससे बदमाशों ने फायरिंग शरू कर दी। जबाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। कुछ देर बाद ही बदमाश भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें