फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71339 उपभोक्ताओं ने एक बार भी जमा नहीं किया बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत कनेक्शन लेने के बाद 71 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं किया। इन पर निगम का लगभग 151 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। एक बार फिर निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन

बिजली का कनेक्शन देने से पहले उपभोक्ता के परिसर पर मीटर लगा दिया जाता है। विद्युत उपभोग के अनुसार उपभोक्ताओं को बिल जमा करना होता है। लेकिन जिले में 71339 विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन ले लिया और बिजली का उपभोग भी कर रहे हैं पर बिल जमा नहीं किया। इन लोगों पर विद्युत बिल के 151 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार निगम की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से बिल जमा करने की अपील की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इन बकाएदार उपभोक्ताओं में से विद्युत वितरण खंड प्रथम के 495 उपभोक्ताओं पर 79 लाख रुपये का बिल बकाया है। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 38560 उपभोक्ताओं पर 80 करोड़ रुपये और विद्युत वितरण खंड तृतीय के 32284 उपभोक्ताओं पर 70 करोड़ रुपये बकाया है। विद्युत निगम ने एक बार फिर इन उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की है। अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने उप खंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
----
विद्युत निगम लगातार बेहतर आपूर्ति करने के लिए प्रयास करा है। लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपना बिल जमा कर दें। इससे आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें