फोटो 26 धान की फसल में नुकसान के बाद प्रदर्शन करते किसान। संवाद
बेवर। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोत और उसके मजरा अरसानिया क्षेत्र में बारिश से लगभग 70 बीघा धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। दो दर्जन से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने खेत में खड़े होकर प्रदर्शन किया।किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि धान की फसल ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी। फसल नष्ट होने के बाद अब उनके पास परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। इस आपदा ने आर्थिक संकट में डाल दिया है। उन्होंने मांग की कि नुकसान का अविलंब सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए।
इन किसानों का हुआ नुकसान:
बारिश से किसान विवेक शाक्य, ब्रजपाल, कैलाशचंद्र, आदेश, मलिखान सिंह, श्रीराम, दयाराम, वीरेंद्र, शिशुपाल, वीरपाल, ब्रजपाल, अहिवरन, रामपाल, मेवाराम, पतराखनलाल, पुष्पा देवी, किशनलाल, रवी कुमार, धनश्याम, कृपाराम, रामविलास, पन्नालाल, अमर सिंह, अनिल कुमार, रामबाबू, रामचंद्र, शारदा के खेतों में धान की फसल में नुकसान हुआ है।