फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों के वॉलीबॉल खेलने पर विवाद, पथराव में 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बच्चों के वॉलीबॉल खेलने पर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा।
विज्ञापन

गांव मूसेपुर में बृहस्पतिवार सुबह उमाशंकर और दूसरे पक्ष के नरेंद्र के बच्चों के बीच वॉलीबॉल खेलने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन शाम के समय फिर से कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में एक पक्ष से उमाशंकर, उनका पुत्र सोनू, पत्नी सुनीता और रामहरी घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलाें को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं, उमाशंकर पक्ष ने नरेंद्र पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि बच्चों-बच्चों के बीच वॉलीबॉल खेलने पर दो पक्षों में पथराव हुआ है। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। फायरिंग नहीं हुई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें