कुबेरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर छलेसर के पास मंगलवार रात दस बजे करीब शाम एटा से आगरा की सिकंदरा मंडी मटर लेकर जा रही एक मैक्स पिकअप गाड़ी का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के कारण पिकअप में लदी बोरियों में रखी मटर हाईवे पर बिखर गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हाईवे पर एक ओर वाहनों की कतार लग गई और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई मैक्स पिकअप को सड़क से हटवाया और बिखरी मटर को किनारे कराकर मार्ग को साफ कराया।