फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खाटू श्याम के दर्शन कर निकली महिला, मंदिर के बाहर मिली दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Aug 2026 03:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय सरला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नो-एंट्री में प्लाईवुड से लदा ट्रक चल रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर बुधवार तड़के नो एंट्री में दौड़े एक ट्रक ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहीं सरला देवी (65) की जान ले ली। ट्रक की चपेट में आने पर महिला सड़क पर गिर गई थीं। इस पर चालक ने ट्रक को रोक दिया। उसे बैक कर दिया। इससे महिला के दोनों पैरों पर ट्रक चढ़ गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। उन्होंने चालक को पकड़ लिया। घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शहर में नो एंट्री खुलने का समय रात 11 से तड़के 5 बजे तक का है। इसके बाद भारी वाहन नहीं चल सकते हैं। जीवनी मंडी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मां सरला देवी रोजाना खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जाती थीं। वह बुधवार सुबह 6:30 बजे मंदिर से दर्शन कर घर आ रही थीं। मंदिर के गेट के बाहर ही वाटर वर्क्स चौराहे की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह ट्रक से टकरा कर सड़क पर गिर गईं। लोगों ने शोर मचाया। लोग कुछ करते तब तक चालक ने ट्रक को बैक कर दिया। इस पर सरला देवी ट्रक के अगले पहिये की चपेट में आ गईं। उनके दोनों पैर कुचल गए। परिजन पुलिस की मदद से उन्हें शहीद नगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सरला देवी की मृत्यु हो गई। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी हैं।

 
विज्ञापन

परिजन ने किया हंगामा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जीवनी मंडी चौकी पर हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि पांच बजे नो एंट्री शुरू हो जाती है। इसके बावजूद ट्रकों को अंदर प्रवेश दिलाया जाता है। पुलिसकर्मियों की डयूटी रहती है मगर वो कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने सुविधा शुल्क लेकर नो एंट्री लागू होने में भी ट्रकों को प्रवेश देने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया।

पुलिस न होने का उठाया फायदा
नो एंट्री का समय रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक का रहता है। सुबह सात बजे से यातायात पुलिसकर्मियों की चौराहों पर ड्यूटी रहती है। इस अवधि में सड़क पर डयूटी नहीं होती है। इसका ही चालक ने फायदा उठाया। वह अंदर प्रवेश कर गया। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अलका सिंह, एडीसीपी

हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारू करवाया। ट्रक में प्लाईबोर्ड लदा हुआ था। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक सीज किया गया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें