मथुरा। वाणिज्य कर अधिकारी को 47 हजार रुपये की चपत लग गई है। एटीएम के माध्यम से तीन बार में यह रकम निकाली गई। वाणिज्य कर अधिकारी को इसका पता लगा तो वह दंग रह गए। थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गोवर्धन मार्ग पर राधा सिटी के ग्राउंड फ्लोर के 142 फ्लैट पर रहने वाले वाणिज्य कर अधिकारी सचिन कुमार के खाते से आठ मई को तीन बार में करीब 47 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका पता वाणिज्य कर अधिकारी को लगा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनंदलोक कालोनी में पीएनबी एटीम से रकम निकाली गई।
वाणिज्य कर अधिकारी ने खाते से 47 हजार रुपये की रकम निकलने की तहरीर थाना हाईवे में दी। थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर फ्राड करके यह रकम तीन बार में निकाली गई है। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।