फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 पेज का पेपर देख घबरा गए इंटर एकाउंट के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को इंटर कॉमर्स एकाउंट के 27 पेज के पेपर को देखकर छात्र-छात्राओं की सांसें फूल गईं। हालांकि पेपर पढ़ने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है। इसी के साथ अब आज गुरुवार से हाईस्कूल की भी परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


16 फरवरी से जारी सीबीएसई इंटर की परीक्षाओं के साथ गुरुवार से हाईस्कूल की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल गणित की परीक्षा होगी। इसमें 1600 परीक्षार्थी जनपद में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि बुधवार को इंटर एकाउंट की परीक्षा हुई। इसमें 27 पेज के पेपर को देखकर छात्र-छात्राएं प्रारंभिक दौर में परेशान नजर आए, लेकिन पेपर लगभग सामान्य होने के कारण सभी ने राहत की सांस ली।

एमडी जैन इंटर कालेज में परीक्षा दे रही बुलबुल सिसौदिया ने बताया कि पेपर सामान था। हालांकि अधिक पेज का पेपर देखकर शुरूआत पर परेशानी हो रही थी। सीएसआरवी कालेज की छात्रा मंजू धनगर ने बताया कि पेपर सामान्य था। श्रीजी बाबा के छात्र अरुण सिंह ने बताया कि कोई परेशानी वाला पेपर नहीं था, लेकिन प्रश्न कुछ ज्यादा थे।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के दिशानिर्देश के तहत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परिषदीय विद्यालयों में उक्त परीक्षाएं 16,18, 19, 23 और 25 मार्च को होंगी। परीक्षा की समय सारणी दो पालियों में निर्धारित की गई है। इसमें प्रथम पाली 9.30 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 12:30 बजे से तीन बजे तक परीक्षा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें