फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार परीक्षार्थियों का भविष्य संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में 31 दिसंबर तक इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाना था। लेकिन जिले के 80 कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए आयोजित होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से नामित किए गए परीक्षक नहीं पहुंचे। इससे जिले के छह हजार से अधिक परीक्षार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सात फरवरी से पहले यदि इन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं होती हैं तो इनका परीक्षा परिणाम रुक सकता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होनी हैं। परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक समय निर्धारित किया था। इसके लिए विभिन्न जनपदों से परीक्षकों की तैनाती की गई थी।

लेकिन इस निश्चित समय में जिले के 80 कॉलेजों में परिषद द्वारा नामित किए गए परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए नहीं पहुंचे। इससे करीब छह हजार परीक्षार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। यदि सात फरवरी से पहले इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकी तो इन छह हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रुक सकता है। संबंधित कॉलेज संचालकों ने इस संबंध में डीआईओएस कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें