फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे संत मोरारी बापू

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर राम कथा प्रवक्ता संत मोरारी बापू शुक्रवार की शाम वृंदावन आए। यहां संत मोरारी बापू ने रमणरेती स्थित पाठकजी की बगीची पर विश्राम किया। नगर के कई गणमान्य लोगों ने संत मोरारी बापू का स्वागत किया।
विज्ञापन


कथा प्रवक्ता डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने संत मोरारी बापू से अध्यात्मिक चर्चा की। इसके बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने भी संत मोरारी बापू से भेंट कर ब्रज विकास में चल रहीं विकास योजनाओं से उन्हें अवगत कराया।

इससे पूर्व संत मोरारी बापू ने मथुरा में यमुना स्नान भी किया और बांकेबिहारी के दर्शन भी किए। इस अवसर मथुरा वृंदावन नगर निगम के पार्षद राधा कृष्ण पाठक, गोविंद पाठक, अरुण कुमार, गोपाल शर्मा, वरुण, अभिषेक, महेश शर्मा आदि ने संत मोरारी बापू का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें