मथुरा। अपहरण के मामले में चार साल से फरार चल रही युवती महावन पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। उस पर 10 हजार का इनाम था। चिंताहरण महादेव मंदिर के पास से पकड़ी गई युवती ने महावन की युवती का अपहरण किया था।
महावन पुलिस ने सूचना पर सोमवार सुबह मंदिर के पास से युवती को पकड़ लिया। पुलिस लाहन सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल ने निशा उर्फ ऋचा चौहान निवासी गढ़ी खजूरी, थाना परौर (शाहजहांपुर) को पकड़ा है।
वर्ष 2014 में महावन की एक युवती का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जून 2018 में युवती को बरामद कर लिया था। पुलिस अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस को सफलता मिल गई। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।