फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 45 के पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला विश्नू में पार्षद राकेश यादव की अध्यक्षता में महापंचायत का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय जनता ने समस्याओं को लेकर 16 मई से पुन: भूख हड़ताल का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 45 की जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने क्षेत्र की जनता के साथ धरना प्रदर्शन किया। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द समस्याओं का निदान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था लेकिन एक माह बाद भी नगर निगम ने वार्ड में कोई काम नहीं कराया है। महापंचायत में क्षेत्र की जनता ने निर्णय लिया कि अब समस्याओं के निदान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

पार्षद राकेश यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो प्यार व सम्मान दिया है। जनता का नेतृत्व करने की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस जिम्मेदारी को निभाते हुए लगातार संघर्ष कर रहा हूं।
विज्ञापन


16 मई से पुन: भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम व महापौर की होगी। मौके पर कल्याण सिंह, राकेश बाबू, रामू वर्मा, शेर सिंह, रामभजन वर्मा, मुकेश यादव, मुन्नालाल, मनीराम, रूमाल सिंह, दीवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें