फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर निकाली भारत माता की झांकी

विज्ञापन
हनुमान जी - फोटो : डैमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। गांव बरसाना में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भगवा रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली। समूचा बरसाना रामराज्य फिर आएगा, घर-घर भगवा छाएगा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


रविवार को चतर्भुजी मंदिर से भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं भारत माता की झांकी बैंडबाजों के साथ निकाली गईं। झांकी नए बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, रंगीली गली, फूल गली, हृदय स्थल, बाग मोहल्ला आदि स्थानों से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। समूचा बरसाना जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेश भारद्वाज, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष मनीष आर्य, जिलाध्यक्ष राकेश गौड़, दीपक सैनी, मीडिया प्रभारी सुमित श्रोत्रिय, गणेश तिवारी, हरीश सैनी, जितेंद्र सिंह, पवन ठाकुर, रवि शर्मा, जयपाल ठाकुर, शिवम, आकाश गोस्वामी, श्याम बिहारी कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें