फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरी-सेंमरी देवी का लक्खी मेला शुरू

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। गांव नरी-सेंमरी में देवी मंदिर पर लगने वाला लक्खी मेला रविवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन हजारों भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगा कर मनौती मांगी। यहां 20 मार्च को आगरा वालों की चमत्कारिक आरती होंगी। इन्हें देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। मेला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने नारियल फोड़ कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि देवी मां के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रधान ठा. अभयपाल सिंह, ठा. वीरी सिंह जादौन, ठेकेदार अशोक भार्गव ने बताया कि आगरा के धांधू भगत के परिजनों की चमत्कारिक आरती 20 मार्च को शाम सात बजे होंगी। 26 मार्च को देवी मां की लट्ठों से पूजा होगी। इसमें नरी, सांखी, अलवाई आदि गांवों के लोग पुरानी परंपरा के अनुरूप देवी मां की लट्ठों से पूजा करेंगे। मेला के उद्घाटन के मौके पर नगेंद्र भार्गव, कल्लन सिंह, ठा. बीरी सिंह, रामहेत भगत, राजू भार्गव, मोहित ठाकुर, बॉबी आरपीएल, सतपाल चौधरी, हरिओम सिंह, राजू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें