फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक्सप्रेसवे पर एम्स के तीन डाक्टरों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 88 के पास शनिवार की देररात करीब ढाई बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एम्स के तीन डाक्टरों की मौत हो गई, जबकि दो महिला डाक्टर समेत चार घायल हो गए। यह सभी जूनियर रेजीडेंट डाक्टर अपने सीनियर रेजीडेंट डाक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए आगरा जा रहे थे। सभी घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली एम्स के सीनियर रेजीडेंट डाक्टर हर्षद वानखेड़े (35) पुत्र भास्कर वानखेड़े का शनिवार को जन्मदिन था। बालापुर अकोला महाराष्ट्र में गए गांव निवासी हर्षद अपने जूनियर डाक्टर यशप्रीत कालसा (25) पुत्र तेजेंद्र सिंह नामधारी निवासी आहूजा स्ट्रीट फजालिका पंजाब, हेमबाला (25) पुत्री महेंद्रपाल तनेजा सेक्टर 15 हुड्डा जगादरी हरियाणा के साथ दिल्ली कनाट पैलेस में जन्मदिन मनाया। उसके बाद तय हुआ कि सभी लोग आगरा चल रहे हैं। मथुरा में आकर बांकेबिहारी के दर्शन करने थे।

शनिवार की रात करीब 12 बजे इनोवा में सवार होकर दो महिला डाक्टर डॉ. कैथरीन हलम (27) पुत्री जोन हलम निवासी अगरतला त्रिपुरा और अभिनवा (25) पुत्री दिलीप कुमार सिंह निवासी भागलपुर बिहार के साथ जूनियर डाक्टर जितेंद्र मौर्य (28) पुत्र कालका प्रसाद निवासी हमीरपुर दतिया मध्यप्रदेश, डॉ. महेश कुमार पुत्र उदय कुमार (29) निवासी मधुबनी बिहार निकले थे। इनोवा को डॉ. हर्षद वानखेड़े खुद चला रहे थे।
विज्ञापन


देर रात को करीब 2:30 पर जब इनोवा सवार एम्स के एक सीनियर रेजीडेंट और छह जूनियर रेजीडेंट डाक्टर यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर कोतवाली के गांव बैकुंठपुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे सरिया और पाइप लदे कैंटर में इनोवा पीछे से घुस गई। सीओ मांट विजय शंकर मिश्रा की मानें तो चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ था। इस हादसे में सीनियर रेजीडेंट डाक्टर हर्षद वानखेड़े, जूनियर रेजीडेंट यशप्रीत कालसा और हेमबाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जूनियर रेजीडेंट दो महिला डाक्टरों समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें