फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव महासभा ने दी जेलभरो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक शुक्रवार को होटल तुलसी पैलेस में हुई, सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की निंदा की गई।

जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने कहा कि सिरसागंज विधायक हरिओम यादव व उनके पुत्र विजय प्रताप यादव के खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत झूठा मुकदमा लिखाया गया है। विरोधी पार्टियों के डर से विजय प्रताप व उनके परिजन अपनी रिश्तेदारी में रह रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के चाचा ने उन्हीं के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव को पुन: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनने से रोकने को साजिश रची जा रही है। चेतावनी दी जिला प्रशासन ने 25 मार्च तक मुकदमा वापस नहीं लिया तो यादव महासभा सड़क पर उतर कर जेल भरो आंदोलन को बाध्य होगी। महासभा पदाधिकारियों ने विधायक का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग की अपील की। बैठक में अनवर सिंह यादव, हरीबाबू यादव, एबरन सिंह, हरवीर यादव, नरेंद्र यादव, नीरज यादव, लोकदीप यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें