फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से हैं। स्थानीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं में करीब चार हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक लगाए गए हैं। इससे बेसिक शिक्षा स्कूलों की व्यवस्था चरमरा जाएगी।
जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला कारागार में भी परीक्षा केंद्र बनाया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में करीब एक लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के 512 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 277 पुरुष एवं 235 महिला शिक्षिकाएं शामिल हैं। शिक्षकों की ड्यूटी लगने से परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था धड़ाम हो जाएगी। शिक्षामित्र स्कूलों से ध्यान हटाकर लिखित परीक्षा की तैयारियाें में जुटे हैं।