फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल ढाबों पर रही पुलिस की निगेहबानी

विज्ञापन
रेस्टोरेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल का जश्न मनाने में होश खोकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर बनी रही। साथ ही होटल, ढाबा आदि स्थानों पर भी पुलिस की टीमें रात भर गश्त करतीं रहीं। शहर में कई प्वाइंट बनाए गए जहां पुलिस पिकेट तैनात की गई। रात भर पुलिस का गश्ती अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


नए साल के लिए लोग जश्न मनाने के लिए युवाओं ने तैयारी कर ली। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद किए गए थे। शहर में मदार दरवाजा, तांगा स्टैंड, करहल चौराहा, भांवत चौराहा, पंजाबी कालोनी, आवास विकास कालोनी, राधारमन रोड, दीवानी रोड आदि स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई।

रात्रि गश्त के लिए मोबाइल टीमें गठित की गईं। जो रातभर पुलिस की मोबाइल टीमें शहर में गश्त करतीं रहीं। गली मोहल्लों में भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त करतीं रहीं। शहर के होटल, ढावा, मैरिज होम आदि स्थानों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रही। प्रशासन की ओर से डीजे पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं बिना परमीशन सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी आदि का आयोजन भी न करने की हिदायत दी थी। कुल मिलाकर रविवार की शाम 2018 का आगाज छिपपुट वारदातों के बीच शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें