कुरान सिख्ाने पर मिला सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी गुलजार अहमद की आठ साल की बेटी जोया गुलजार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। उसने स्कूल, ट्यूशन, खेलकूद के साथ पूरा कुरान पढ़कर कर दिखाया है।
जोया गुलजार द्वारा कुरान ए पाक मुकम्मल करने पर नसरा कार्यक्रम हुआ। जिसमें ज़ोया ने कुरान ए पाक की आयतों को बेबाकी व बुलंद आवाज के साथ बिना झिझके कुरान पढ़कर सुनाया। शहर काजी हाफिज खालिद, चेयरमैन खरग सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अकबर कुरैशी, अब्दुल जलील खां, गुलजार अहमद, हाफिज दिलशाद खान, हाफिज यूसुफ, अहमद अली, शकील अंसारी, गुड्डू मिर्जा, मोहम्मद सलीम, नौशाद खा आदि मौजूद थे। जोया के साथ ही उसको कुरान पढ़ाने वाली शिक्षिका शहनाज को सम्मानित किया गया।