फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की तरक्की के लिए तालीम जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मसीहा एण्ड सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहनाई मैरिज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज की उन्नति के लिए उन्हें तालीम पर जोर देने के लिए कहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने मेधावियों का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चौधरी बशीर ने कहा कि छात्र हो या छात्रा, सभी को तालीम हासिल करनी चाहिए। धर्म, समाज तभी तरक्की करते हैं, जब सभी लोग शिक्षित हों। उन्होेंने सोसाइटी द्वारा आयोजित कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को आगे भी कराने को कहा।

विशिष्ट अतिथि सपा नेता राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने कहा कि सोसाइटी का बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह सरानीय कार्य है। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, गरीब हैं। उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी समिति उठाएगी। उसका मैं पूरा सहयोग करुंगा। हाजी निहालउद्दीन मैनेजर ने शुभारंभ किया। संचालन सचिव मोहम्मद वसीम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें