फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुल सका

विज्ञापन
congress logo
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव में इस बार भी कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी है। अधिकांश सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपनी जमानत भी गंवा दी है। बेवर नगर पंचायत में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में कांग्रेस को सभी सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं मिले थे। कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर राजरानी जाटव तथा बेवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नीलम दीक्षित को टिकट दी थी। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बेवर सीट पर पूरी ताकत झौंक दी थी।

नीलम के पति अरुण उर्फ अन्नू दीक्षित पूर्व में चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी स्थिति मजबूत देख पार्टी के अधिकांश नेता बेवर में ही डेरा जमाए रहे। नीलम का प्रचार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तक बेवर आई थीं।
विज्ञापन


प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नीलम को दूसरे नंबर पर रहकर ही संतोष करना पड़ा है। नीलम को इस बार 2700 वोट मिले हैं। उनको भाजपा की सुनीति गुप्ता ने 2771 मत पाकर 71 मतों से हराया है। नगर पालिका सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजरानी जाटव को चौथे नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा है।

बेवर को छोड़कर अन्य सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। कांटे की टक्कर के बीच बेवर में मिली हार के बाद कांग्रेसी खेमे में मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें