फिरोजाबाद। बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने मंगलवार को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। शिवम होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने कहा कि मेयर बनने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना होगा। स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। जाम की समस्या के निदान के लिए चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। जनता पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए वीआईपी कल्चर पर खर्च कम किया जाएगा।
निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए मोबाइल एप लांच किया जाएगा। शहर की सड़कों और गलियों को 100 दिन में गड्ढा मुक्त करेंगे। विधवा, निराश्रित, दिव्यांगों को गृहकर, जलकर में छूट, जलमूल्य खत्म किया जाएगा। प्रमुख बाजारों में नि:शुल्क वाहन स्टैंड की व्यवस्था होगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए बनेगा कॉल सेंटर बनाया जाएगा। निगम के अस्पताल दोबारा शुरु होंगे। निर्धन परिवारों को नि:शुल्क एलईडी लाइट दी जाएंगी। जिला प्रभारी डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, खालिद नसीर, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, गोल्डी राठौर मौजूद रहे।