फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में चमकीं आगरा की बे टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला क्रिकेट विश्वकप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ शहर की दोनाें खिलाड़ियों दीप्ति शर्मा और पूनम यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड पस्त हो गया। दीप्ति ने तीन विकेट झटके और एक रन आउट किया। पूनम यादव ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अहम समय पर सारे विकेट लिए, रन आउट ने तो मैच का रुख बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप में पहली बार डीआरएस सिस्टम लागू किया गया। दीप्ति शर्मा इस प्रणाली का इस्तेमाल कर पहला विकेट प्राप्त करने वाली खिलाड़ी बन गईं। दीप्ति के घर (161- अवधपुरी, बोदला) में सुबह से प्रार्थना का दौर चलता रहा। दीप्ति अपना पहला विश्वकप खेल रही है।
दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा, मां सुशीला शर्मा, भाई सुमित शर्मा, संजय शर्मा, ताऊ भगवान सिंह शर्मा ने खुशी जताई है। वन डे मैच में सर्वाधिक छह विकेट प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों की सूची में वह पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं वन डे में ही 188 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। पूनम यादव मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के कार्यालय में तैनात हैं और ईदगाह रेलवे कालोनी में रहती हैं। वह पिछला वर्ल्डकप भी खेल चुकी हैं। उसमें सर्वाधिक आठ विकेट प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें