फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की ट्रेनें रद्द होने से स्टेशनों पर फंसे रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा बांदीकुई रेल मार्ग के बंद होने के कारण जयपुर रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किरावली, अछनेरा, फतेहपुरसीकरी से राजस्थान की ओर जाने वाले यात्री परेशान रहे। इनमें दैनिक यात्री भी शामिल थे। वहीं आगरा फोर्ट, ईदगाह स्टेशनों पर भी ट्रेनों के घंटों की देरी से पहुंचने के कारण यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन

किरावली से होकर जाने वाली बयाना आगरा फोर्ट पैसेंजर सुबह 10.45 बजे की बजाए साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह अवध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं। अभैदोपुरा के चरण सिंह, राहुल, अजीत आदि ने बताया कि उन्हें कानपुर में टेस्ट देने जाना है। अवध एक्सप्रेस के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसी तरह आगरा फोर्ट स्टेशन पर भी जयपुर की ओर आने वाली गाड़ियों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उधर, ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द कराए। आगरा कैंट पर भी दिल्ली और झांसी की ओर से आने वाली गाड़ियां भी घंटों की देरी से आईं। झांसी के विजय कुमार ने बताया कि रूट बदले जाने से ट्रेन देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। अब उन्हें बनारस जाना है मगर ट्रेन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें