फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों को धमकाने के मामले में 60 पर केस दर्ज

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 50 से 60 अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर मरीजों को देख रहे डॉक्टरों को धमकाते हुए गाली गलौज की। मामले में डॉक्टर ने 50 से 60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर 18 अगस्त को डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। तभी एक घायल मरीज राजेश को पुलिस ने भर्ती कराया। इसी दौरान एक राजनैतिक दल के 50-60 लोग अंदर घुस आए। उनकी द्वारा चल रही ओपीडी सेवाओं को बंद कराने लगे। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों धमकाते हुए गाली गलौज कर धमकी देते हुए वीडियो बनाने लगे। मरीज भी डर के कारण अस्पताल से बाहर हो गए। मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए डॉक्टर दिव्य प्रकाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर के आधार पर संंबंधित धाराओं में केस दर्ज की है। आरोपियों को चिह्नित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें