अमांपुर। क्षेत्र के नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 6 स्थानों पर रविवार को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें 570 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिनका उपचार कर उन्हें दवाइयां दी गईं। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज अधिक रहे।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.संदीप राजपूत ने कहा कि बदलते मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मेले में डॉ. गौरव तोमर, डॉ. संजय यादव, डॉ नीरेंद सिंह, डॉ. अजय यादव, डॉ शिवेंद्र, दिलीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।