फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 57 साल के हौजरी व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 24 Jul 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

व्यापारी का हौजरी का थोक व्यापार है। घर के पास ही फैक्टरी है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
व्यापारी राजीव अग्रवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार के ज्योति कुंज में शुक्रवार रात को घर में 57 साल के हौजरी व्यापारी ने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना के पीछे तनाव की आशंका जताई गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ज्योति कुंज निवासी राजीव अग्रवाल का हौजरी का थोक का व्यापार है। घर के पास ही फैक्टरी भी है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में पत्नी और बेटे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन साढ़े दस बजे राजीव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। 

कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इस पर बेटा और पत्नी कमरे में पहुंचे। राजीव जमीन पर पड़े हुए थे। उनके खून निकल रहा था। पास ही तमंचा भी था। यह देखकर पत्नी की चीख निकल गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि राजीव बीमार थे। कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। तनाव में आकर आत्महत्या की आशंका है। गोली सीने के पास लगी है। तमंचे को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें