फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का फर्जीवाड़ा: किसी और की गैस एजेंसी का बना मालिक, तीन युवकों ने ऐसे की 55 लाख की ठगी

Thu, 07 Aug 2025 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में फर्जीवाड़े का ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। किसी और की गैंस एजेंसी का मालिक बनकर तीन युवकों ने 55 लाख रुपये की ठगी कर डाली। 
विज्ञापन
गैस एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी की गैस एजेंसी को अपनी बताकर ट्रांसफर करने के नाम पर तीन युवकों ने 55 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सीजेएम ने ताजगंज के धांधूपूरा निवासी सोमवीर सिंह और उसके रिश्तेदार रनवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर थानाध्यक्ष सदर को विवेचना के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

सदर निवासी राजदीप सिंह ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि धांधूपुरा निवासी सोमवीर सिंह ने खुद को कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र स्थित अवि इंडेन एलपीजी गैस एजेंसी का मालिक बताया था। कहा कि वह गैस एजेंसी को बेचना चाहता है। वादी से 2.21 करोड़ रुपये में गैस एजेंसी को उनके नाम ट्रांसफर करने का सौदा तय कर लिया।
 
विज्ञापन

18 जुलाई 2024 को विपक्षी ने 5 लाख रुपये एडवांस ले लिए। कुछ दिन बाद विपक्षी ने अपने भाई रनवीर सिंह और रिश्तेदार कुंवर पाल के नाम का बहाना बनाकर 50 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। एजेंसी ट्रांसफर करने की कहने पर आए दिन बहाने बनाने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि एजेंसी का मालिक विपक्षी सोमवीर सिंह नहीं दिल्ली निवासी सुम्मेर सिंह है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें