फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घटिया की आशंका पर 540 किलो नमकीन जब्त, एफएसडीए की टीम ने की कार्रवाई; सात नमूने जांच को भेजे

Mon, 16 Sep 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में घटिया की आशंका पर 540 किलो नमकीन जब्त की गई है। एफएसडीए की टीम ने कार्रवाई की है। वहीं सात नमूने जांच के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
नमकीन। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नमकीन की जांच के लिए सोमवार को अभियान चलाकर सात नमूने लिए हैं। एक प्रतिष्ठान में घटिया की आशंका पर 540 किलो नमकीन जब्त की गई। इसकी पैकिंग लेवल पर भी गड़बड़ी थी।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने राधा नगर महाराज अग्रसेन रोड दयालबाग स्थित आपके फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। यहां हींगवाला मिक्चर नमकीन के पैकेट भरे थे। इन पर निर्माता का सही पता नहीं लिखा था, बैच नंबर भी गड़बड़ था। टीम को इसके घटिया होने की आशंका थी। इस पर 540 किलो नमकीन जब्त की। कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है।

इसके अलावा टीम ने गुरुजी फूड प्रोडक्ट न्यू नगला पदी दयालबाग से नमकीन के दो, विद्या नगर दयालबाग स्थित ललित कुमार के नमकीन विनिर्माण प्रतिष्ठान से नमकीन के दो, पटपरी चाैराहा विद्या नगर स्थित राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से नमकीन का एक, प्रकाश नगर स्थित गौरा जी फूड प्रोडक्ट्स के यहां से नमकीन का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें