फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटियाली में 53 भट्ठा संचालकों ने जमा नहीं की राॅयल्टी

Mon, 25 Nov 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र में भट्ठा संचालक रॉयल्टी जमा करने को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्र में 53 भट्ठा संचालकों ने रॉयल्टी का लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये जमा नहीं किया है। खनन विभाग ने बिना रॉयल्टी जमा किए ईंट पाथने वाले भट्ठा संचालकों पर नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल लगभग 190 भट्ठा संचालित है। इसमें कासगंज तहसील क्षेत्र में 55, सहावर में 72 और पटियाली में 63 भट्ठों पर ईंट निर्माण का कार्य किया जाता है। 10 भट्ठा संचालकों ने रॉयल्टी अपनी जमा कर दी। 53 भट्ठा संचालकों ने कार्य करने के लिए रॉयल्टी जमा नहीं की है। प्रति भट्ठा संचालक प्रतिवर्ष लगभग 2.07 लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में जमा करते हैं। इसके बाद ही भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य शुरू किया जाता है। इस तरह भट्ठा संचालकों पर लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये बकाया चल रहा है। भट्ठा संचालकों ने ईंट पाथने का कार्य शुरू कर दिया है। ईंट भट्ठों पर अवैध रूप से खनन कर ईंट पाथने का कार्य करते पाए जाने पर उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



रॉयल्टी जमा न करने वालों भट्ठा संचालकों को नोटिस भेजने की कार्रवाई की है। बिना राॅयल्टी के भट्ठा पर ईंट पाथने का कार्य करने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश लकड़ा , खनन अधिकारी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें