फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से लूट: बाइकर्स गैंग ने दिया चकमा...नकदी से भरा बैग छीना, बेटे की बारात लेकर आए थे आगरा

Mon, 25 Nov 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बेटे की बरात लेकर आए दरोगा से बाइकर्स गैंग ने बैग लूट लिया। लूट की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के मैरिज होम में बरेली से बेटे की बरात लेकर आए दरोगा मिश्रीलाल का रुपयों से भरा बैग बाइक सवार बदमाश ने लूट लिया। बैग में करीब 1.5 लाख रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बाइक कैद हो गई है।
विज्ञापन


आईसी रोड, बजरंग काॅलोनी, इज्जतनगर, बरेली निवासी दरोगा मिश्रीलाल की तैनाती रामपुर के अजीमनगर थाने में है। 22 नवंबर को उनके बेटे आयुष की शादी थी। कन्नौज के तिर्वा कटिया के रहने वाले धीरज कुमार की बेटी से रिश्ता तय हुआ है। धीरज पक्ष के रिश्तेदार आगरा में रहते हैं। इसलिए यहां शादी की जा रही थी।

पीएस विला मैरिज होम, नगला मेवाती, ताजनगरी में बरात आई थी। बैंडबाजे के साथ बरात चढ़ाई हुई। रात करीब 1 बजे मिश्रीलाल मैरिज होम के बाहर आए। उनके हाथ में रुपयों से भरा बैग था। वह उसे कार में रखने जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार आया। पहले आगे निकल गया फिर यूटर्न लेकर तेजी से आया और बैग लूटकर भाग निकला।
विज्ञापन


शोर सुनकर अन्य लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। जिस तरफ बदमाश भागा था, उस तरफ के कैमरे देखे गए। बाइक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इसकी पड़ताल की जा रही है। थाने की विशेष टीम को लगाया गया है।

बदमाश दे रहे चुनौती
शादियों में हर साल पर्स लूट और चोरी की वारदात होती हैं। गैंग दूल्हे और दुल्हन के परिजन को निशाना बनाते हैं। बच्चा गैंग की भी मदद ली जाती है। इसे रोकने के लिए इस वर्ष विशेष योजना बनती है। थाने की टीम को विशेष रूप से मैरिज होम में लगाया गया था। पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद मैरिज होम में वारदात हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात रेकी करके नहीं की गई। अचानक पर्स देखकर बदमाश ने लूट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें