फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कथित यूट्यूबर पर 52 राशन डीलरों ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज थाने में 52 राशन डीलरों की शिकायत पर कथित यूट्यूबर के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी समेत कई जगह आरोपी की शिकायत की थी। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ताजगंज, ट्रांसयमुना, ईदगाह, छत्ता, लोहामंडी और तहसील सदर क्षेत्र के 52 राशन डीलरों ने रकाबगंज क्षेत्र निवासी राहुल कश्यप नामक युवक पर खुद को मीडियाकर्मी बताकर दुकानों पर वीडियो बनाने, हर माह रंगदारी के रुपये मांगने और नहीं देने पर वीडियो वायरल करने और अधिकारियों को शिकायत भेजकर दुकान बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के अनुसार शासनादेश के तहत खाद्यान्न वितरण के साथ दुकानों पर 35 जन उपयोगी वस्तुएं बेची जाती हैं। आरोपी इसे गलत तरीके से दिखाने की धमकी देता है। राहुल पर पहले से रंगदारी, मारपीट, छेड़छाड़, जानलेवा हमले जैसे कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पूर्व में विभाग में प्रतिबंधित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें