फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑटो चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगदीशपुरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती ने मोहल्ले के ऑटो चालक अमर सिंह के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह 27 जनवरी को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार पुलिस चौकी के पास कोचिंग जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी वहां आरोपी ऑटो लेकर आया। उन्होंने गुरुद्वारा गुरु का ताल चलने के लिए पूछा तो आरोपी तैयार हो गया। कुछ दूर जाने पर उसने ऑटो किनारे खड़ाकर अश्लीलता की। उन्होंने विरोध किया और उतर गईं। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें