फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग में भंग डाला तो खानी पड़ेगी हवालात की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नई साल के जश्न के दौरान जोश में होश खोने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस कड़ी चौकसी बरतेगी। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा।
विज्ञापन


जिले के लोग नई साल के जश्र की तैयारियों में जुट गए हैं। इस मौके पर कुछ अराजकतत्व नशे में हुड़दंग करते हुए रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी। होटल, मैरिज होम व समारोह स्थलों के संचालकों को हिदायत दी गई है कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। हुड़दंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उनकी लापरवाही से होने वाली किसी भी घटना के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। वहीं शहर में सुरक्षा के खासे इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर को पुलिस की टीमें विशेष चौकसी बरतेंगी। पुलिस की मोबाइल टीमें, डायल 100, महिला पुलिस की टीम चप्पे चप्पे पर नजर रखेगी। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस तिराहे व चौराहों पर चार और दो पहिया वाहनों के चालकों का ब्रेथएनालाइजर टेस्ट भी करेगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नव वर्ष का जश्न खुशी के साथ मनाएं, माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजने दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस टीमें गश्त पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें