फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला, नारखी, जसराना में ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के जसराना, नारखी एवं टूंडला में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए नामांकन गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होंगे। चुनाव की पूरी तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। नामांकन पत्रों की जांच 13 और नाम वापसी 14 को होगी। जबकि मतदान 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


सपा शासन में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अधिकांश पर सपा समर्थकों का कब्जा था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ जसराना में डा. रामपाल यादव, टूंडला में बीना देवी एवं नारखी ब्लाक प्रमुख डा. दिनेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था। भाजपाई खेमा इन पदों पर अपने चहेतों को बैठाने की जुगत में था। ब्लाक प्रमुखों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक दौड़ लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आयोग ने उपचुनाव कराने का निर्णय लिया। आयोग के निर्देश पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नारखी में एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार सिंह, टूंडला में डिप्टी कलेक्टर देवेंद्रपाल सिंह और जसराना में सुरेश कुमार डिप्टी कलेक्टर को बनाया है। ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन 13 सितंबर को 11 से तीन बजे तक दाखिल होंगे। इसके बाद नामांकनपत्र की जांच होगी। 14 सितंबर को नाम वापसी और 15 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना होगी। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निण् एसएसपी सचिंद्र पटेल ने तीनों ब्लाकों में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन


प्रमुख पद को इन्होंने खरीदे नामांकन
फिरोजाबाद। टूंडला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भंवर सिंह ने दो सैट, ललिता देवी पत्नी राकेश कुमार, वर्षा देवी पत्नी शंभूदयाल और जसराना में पूर्व ब्लाक प्रमुख डा.रामपाल यादव, दिलीप कुमार, कमला देवी पत्नी ओंकार सिंह झपारा एवं नारखी में महावीर बघेल एवं मुन्नेश बघेल ने ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें