फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के हत्यारोपी पिता की गिरफ्तारी को दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दस माह के मासूम बेटे की हत्या के मामले में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस लोकेशन के मुताबिक दबिश दे रही है। उसकी लोकेशन आगरा-फिरोजाबाद के बीच ही आ रही है। उसकी अंतिम लोकेशन खंदौली पाई गई।
विज्ञापन


नगर के बल्देवरोड निवासी मोहित उर्फ मोंटी पुत्र राना प्रताप सोमवार शाम करीब तीन बजे अपने दस माह के बेटे लड्डू को लेकर गायब हो गया था। मंगलवार रात परिजनों से फोन पर हुई बातचीत के मुताबिक उसने मासूम लड्डू को आगरा के रामबाग पुल के निकट गणेश मर्ति के पास जिंदा या मुर्दा होना बताया था। जबकि आगरा पुलिस ने मंगलवार सुबह आठ बजे ही लड्डू का शव नाले से बरामद किया था।

देर रात पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लड्डू के रूप में की थी।
बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोंटी के फुफेरे भाई धीरज गुप्ता निवासी बल्देव रोड टूंडला ने मोंटी के खिलाफ अपने ही पुत्र लड्डू की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिनभर दबिश देती रही। आरोपी कभी मोबाइल ऑन कर लेता है, तो कभी बंद, किंतु मंगलवार रात के बाद से उसने परिजनों से कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन


मासूम का शव देख बिलख उठे मोहल्लेवासी
बुधवार करीब शाम तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम का शव घर पहुंचा, तो न सिर्फ परिजन, बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग बिलख उठे। मासूम के शव को देख महिलाओं के आंसू नहीं थम रहे थे।

हत्यारोपी पिता आगरा-फिरोजाबाद के बीच में ही है। उसकी लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। वह अधिक समय तक भाग नहीं पाएगा। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वीडी पांडेय, थाना प्रभारी, टूंडला
फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें