फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डभाला में साले की गोली मारकर हत्या, बहनोई गिरफ्तार

विज्ञापन
गोली - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। शनिवार को बरसाना के गांव डभाला के जंगल में बहनोई ने साले की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। साला अपने चचेरे भाइयों के साथ बाइक से भागवत कथा का कार्ड देने गांव डभाला में रिश्तेदार के घर जा रहा था। मृतक की बहन का पति से दो साल से विवाद चल रहा है। बहनोई ने मुकदमा वापस न लेने पर साले को गोली मारी है। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस को गांव में शव तो नहीं मिला, पर हत्यारोपी बहनोई हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


भरतपुर के गांव बरनौल (कामां) निवासी रामहंस (25) जल सिंह चचेरे भाइयों धीरज पुत्र रघुराज, रामवीर पुत्र हरिया के साथ भागवत कथा का कार्ड देने बरसाना के गांव डभाला में रिश्तेदार विशंभर के घर आ रहा था। रास्ते में जंगल से गुजरते वक्त उसके बहनोई और उसके साथियों ने बाइक को रुकवा लिया। बताया जाता है कि बहनोई ने बहन का चल रहा मुकदमा वापस लेने को कहा। इस पर साले रामहंस ने मना दिया।

आरोप है कि बहनोई ने सीने में गोली मार दी। हालांकि साले की मौत मौके पर हो गई थी, फिर भी उसके चचेरे भाई उसे लहूलुहान हालत में बाइक से कामां पहुंचे। यहां अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहेरे भाई धीरज की तहरीर पर बहनोई पप्पू, लक्खो, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, हरभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बहनोई पप्पू को पकड़ लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शत्रुघ्र सिंह ने बताया कि पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण बता रहे पंचायत से पहले चली गोलियां

भरतपुर के गांव बरनौल (कामां) निवासी जल सिंह की बेटी शारदा का विवाह थाना बरसाना के गांव डभाला निवासी गिर्राज के बेटे पप्पू से करीब 10 साल पहले हुआ था। शारदा पर एक बेटी और बेटा है। विवाद के चलते करीब दो साल से शारदा मायके में रह रही है।

कोर्ट में भी विवाद का केस चल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस विवाद को खत्म करने के लिए शारदा के परिजन डभाला आएं। यहां पंचायत से पहले गोलियां दोनों तरफ से चली, जिसके चलते गोली लगने से रामहंस की मौत हुई है। वहीं, हत्या के मामले में बरसाना पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें