फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन ट्रैक पर आने वाले समय में दौड़ेंगी तीन रेल बस

विज्ञापन
रेल बस - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन और रेल बसें चलाई जाएंगी। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद आगामी वित्तीय वर्ष में तीन रेल बस दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मथुरा वृंदावन के बीच बने रेलवे ट्रैक का उच्चीकरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस पर तीन रेल बसें चलाई जाएंगी। हाल ही में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने रेल मंत्री से मुलाकात कर मथुरा वृंदावन के बीच रेल यातायात को बेहतर बनाए जाने की सिफारिश की थी।

इसके बाद रेलवे अधिकारी सक्रिय हो गए। रेल मंत्रालय ने रेलवे अधिकारियों को तलब कर रिपोर्ट मांगी। इसके बाद एडीआरएम आगरा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रेल बस में सफर कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट लेकर अधिकारी रेल मंत्रालय पहुंचे। जहां इस पर मंथन के बाद तय हुआ कि मथुरा वृंदावन के बीच रेल बस के फेरों को बढ़ा दिया जाए तो आमदनी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


इस पर रेल मंत्रालय ने तीन और रेल बस दिए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किए जाने का आश्वासन भी दिया है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि एडीआरएम ने मथुरा वृंदावन के बीच रेल बस से सफर कर हकीकत जानी थी। रेल मंत्रालय ने तीन और रेल बसें आगामी वित्तीय वर्ष में दिए जाने तथा ट्रैक को ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें