फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहते हुए गवाहों को धमका रहा था तेल माफिया

विज्ञापन
जेल - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी की भूमिगत तेल पाइप लाइन में सेंधमारी कर करोड़ों रुपये का तेल चोरी करने वाला मनोज गोयल जिला कारागार में रहते हुए केस को प्रभावित कर रहा था। वह अपने खिलाफ गवाहों को धमका रहा था। प्रशासन की रिपोर्ट पर उसे मथुरा से कानपुर देहात जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


तेल चोरी के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से जिला कारागार में निरुद्ध मनोज गोयल अपने खिलाफ गवाहों को धमका रहा था। इस तरह की रिपोर्ट पुलिस की ओर से शासन को भेजी गई थी। इसके बाद शासन ने मनोज गोयल को कानपुर देहात जेल में शिफ्ट करने के आदेश पांच जुलाई को जारी कर दिए थे।

जेल प्रशासन तभी से उसे कड़ी सुरक्षा में कानपुर देहात जेल भेजे जाने के लिए गार्द की मांग पुलिस से कर रहा था। रविवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर देहात शिफ्ट कर दिया गया। जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि मनोज गोयल को प्रशासनिक आधार पर कानपुर देहात जेल शिफ्ट करने के आदेश शासन से मिले थे। इसके बाद उसे कानपुर देहात जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें