फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी को फिर मिली धमकी

विज्ञापन
बीडीसी को फिर मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र राजपूत को व्हाटसएप पर एक बार फिर से धमकी दी गई है। इस बार धमकी के साथ मृतक का फोटो संलग्न किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाने से परेशान क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी है।

ढोलना सुजातगंज के तैयबपुर निवासी देवेंद्र राजपूत भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्य है। उन्हें 19 मई से 21 मई तक अली बादशाह ने दुबई से व्हाटसएप पर धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। धमकी में बिटकॉन के माध्यम से धन भेजने को कहा गया था और धन न देने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने ढोलना थाना पुलिस को मामले की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम आरपी सिंह और डीाआईजी पीयूष श्रीवास्तव के संज्ञान में भी मामला लाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने धमकी आने वाले नंबर को ब्लॉक कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य को अब दूसरे नंबर से अली बादशाह ने धमकी दी है। उसने व्हाटसएप पर धमकी के साथ मृत व्यक्ति का फोटा संलग्न किया है। उसने लिखा है कि आज किसी ने अपने परिवार का सदस्य खो दिया है। मैने आपके साथ फोटो साझा किया है। कुछ दिन में आपको ऐसी तस्वीर भेजूंगा। जल्द ही आपके परिवार का..। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा धमकी मिलने की शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होनें अब मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें