फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर मालगाड़ी से चार घंटे तक रिसता रहा पेट्रोल

विज्ञापन
मालगाड़ी से आता तेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। यहां खड़ी मालगाड़ी के वैगन से चार घंटे तक पेट्रोल का रिसाव होता रहा। शिकायत के बाद सी एंड डब्लू विभाग के कर्मचारी मालगाड़ी को यार्ड में ले गए और रिसाव बंद किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। लाइन क्लियर नहीं मिलने पर उसे वहीं खड़ा करा दिया गया। इसी दौरान कुछ यात्रियों की नजर मालगाड़ी के उस वैगन पर पड़ी जिस पर पेट्रोल लिखा था। उसके नीचे से पेट्रोल तेजी से रिसकर लाइन पर फैल रहा था। पेट्रोल को इस तरह रिसता देख यात्रियों में खलबली मच गई।

रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बावजूद इसके अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। करीब 12 बजे रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और मालगाड़ी को पीछे कर प्लेटफार्म संख्या तीन पर ले गए। यहां तेल के रिसाव को बंद किया गया। इसके बाद ही मालगाड़ी आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन


हो जाता बड़ा हादसा
मालगाड़ी के वैगन से हो रहा तेल रिसाव बड़े हादसे का सबब तब बन जाता जब कोई व्यक्ति जलती तीली, बीड़ी या सिगरेट उस पर डाल देता, लेकिन रेलवे के अधिकारी इन सब से बेखबर रहे। चार घंटे तक प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री लोगों को सचेत करते रहे।

मालगाड़ी से तेल रिसाव की सूचना मिली थी। सी एंड डब्लू विभाग के कर्मचारी उसे तीन नंबर प्लेटफार्म पर ले गए और रिसाव को बंद कर मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

- केएल मीना, स्टेशन प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें