फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ से 57 गांवों में सुधारी जाएगी बिजली

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम पंचायतों से नगर निगम मेें शामिल हुए 57 गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए 11 करोड़ से अधिक राशि से कार्य कराए जाएंगे। गांवों में मांग से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने जर्जर तारों को हटाकर नए प्लास्टिक कोटेड तार लगाए जाएंगे। गिरासू पोल की जगह नए पोल लगेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल मथुरा को नगर निगम का दर्जा दिया गया। इसमें मथुरा ब्लॉक की 27 तथा राया ब्लाक की पांच ग्राम पंचायतों व उनसे जुड़े मजरों को नगर निगम में शामिल किया गया। अब इन गांवों में 24 घंटे बिजली देने की कवायद हो रही है।

इसमें गांव बड़ी आटस, सकराया, बाबूगढ़, बाजना, नगला मौजी, बिहारी नगला, भरतिया, सुरीर, सेही, नगला सकराया, नगला चौधरी, तेहरा, शांति नगर, छटीकरा, जैंत, गोपालगढ़, अल्हैपुर, कोटा, छरौरा, चंद्रनगर, बाटी, सकना, फैंचरी, अरहेरा, बाजना, देवीपुरा, मघेरा, नगला मोहर सिंह, राल, खुशीपुरा,
विज्ञापन


नगला डोकरी, नगला पिसाबा, नगला मटोली, भदाल, नगला नेता, जुल्हेंदी, नगला पुरविया, बढ़ौता, नगला ब्राह्मण, सिंहाना, शिवाल, नगला माली, नगला हेमराज, धौरेरा, अक्रूर, अहिल्यागंज, सुनरख, नगला कीकी, देवी आटस, नारायणपुर, नगला रामताल, नगला सुम्मेरा, जोनाई, गोंदा आटस, बिहारी नगला, तेहरा, नगला चौधरी में विकास कार्य कराए जाएंगे।

एसई शहर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों से नगर निगम में शामिल हुए गांवों में 250 के 21 तथा 100 केवीए के 38 नए ट्रांसफार्मर, 2040 नए पोल तथा 150 किलोमीटर लंबी नई बंच केबल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें