फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात देखते-देखते महिलाओं ने पार किए 1.20 लाख के जेवर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के कोषदा ज्वैलर्स पर जेवरात खरीदने आई दो महिलाएं सोने के चार तोले के कड़े पार कर ले गईं। गुरुवार की रात जेवरातों की गिनती पर चार कड़े कम मिलने पर हड़कंप मचा। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर कड़े पार करते हुए दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। ज्वैलर्स ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मथुरा-आगरा मार्ग पर श्यामसुंदर बंसल का कोषदा ज्वैलर्स का शोरूम है। गुरुवार की शाम दो महिलाएं जेवरात खरीदने के लिए आईं। इन महिलाओं ने जेवरात देखते हुए चार तोले के सोने के कड़े पार कर दिए। इसके बाद दोनों महिलाएं चली गईं। रात में ज्वैलर्स ने जेवरातों की गिनती की तो चार कड़े कम मिलने पर वह दंग रह गया।

तत्काल सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें दो महिलाएं चारों कड़े रखती दिख रही हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। ज्वैलर्स माधव बंसल की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित ने चार कड़े 1.20 लाख के बताए हैं।
विज्ञापन

-
सरकारी कार्य में बाधा में 10 नामजद
मथुरा। कोतवाली के बद्रीनगर में गुरुवार को दो पक्षों में हुए विवाद में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इतना जरुर है कि भरतपुर गेट चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस पार्टी पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट तौफीक पुत्र शहाबुद्दीन समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें