फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो शहर से हटाने ही पड़ेंगे चांदी पालिश के कारखाने

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने शहरी क्षेत्र में संचालित चांदी के पालिश कारखानों को राहत देने से इंकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में अब इनके बिजली और पानी के कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे। इस संदर्भ में कारखाना संचालकों ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एनजीटी में शहर में संचालित चांदी से जुड़े कारखानों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें कारखाना मालिकों की पुनर्विचार याचिका पर भी सुनवाई की। इस याचिका में कारखाना मालिकों ने एनजीटी के पूर्व आदेश पर फिर से विचार करने की अपील की गई थी, जिसके तहत इन कारखानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे गए हैं।

लेकिन सुनवाई के दौरान एनजीटी ने कारखाना मालिकों को किसी भी प्रकार की राहत देने से मना कर दिया। कहा कि चाहे तो इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की जा सकती है। इससे अब यह तय हो गया है कि शहरी क्षेत्र में संचालित हो रहे चांदी के पालिश कारखानों को अब शहर से बाहर जाना ही होगा। यह मामला पिछले दो दशक से विभिन्न न्यायालयों में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें