फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट दिखाई दी। एसएसपी डा. मनोज कुमार के निर्देश पर जिले के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, होटल और ढाबों पर चेकिंग हुई। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड की तैयारी चलती रही।
गणतंत्र दिवस पर शासन कर अलर्ट मिलने के बाद पुलिस फोर्स सतर्क दिखाई दिया। डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी डा.मनोज कुमार के निर्देशन में खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय रहीं। एलआईयू टीमों ने बम निरोधी दस्ता एवं डाग स्क्वायड की टीम के साथ बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। पुलिस फोर्स ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की।
बसों के अंदर एवं भीड़ भरे चौराहों पर चेकिंग का क्रम चलता रहा। एसपी सिटी राजेश सिंह के निर्देशन में सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी, कार्यवाहक एसओ दक्षिण प्रहलाद यादव, लाइनपार के एसओ तेजबहादुर सिंह चंदेल एवं एसओ रामगढ़ भानु प्रताप सिंह, रसूलपुर वीरेंद्र सिंह ने शहर के प्रमुख होटल एवं ढाबों पर चेकिंग की।
मटसेना थानाध्यक्ष सुनील भारद्घाज ने मुख्यालय के आसपास होटलों और ढाबों पर चेकिंग की। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशन पर सक्रिय रहीं। टीमों ने कई ट्रेनों में जंाच की। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।